KBC 16: करोड़पति नहीं बन पाए बंटी वाडिवा, 1 करोड़ के इस सवाल का क्या आपको पता हैं जवाब!

KBC 16: केबीसी 16 में बंटी वाडिवा की स्टोरी सबको मोटिवेट कर रही थी। बंटी की कहानी से अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए।  मध्य प्रदेश के बंटी पहले ऐसे आदिवासी थे जो हॉट सीट तक पहुंच पाए थे और खेल के दौरान उन्होंने कई मजेदार बातें भी बताई। इसका प्रोमो काफी वायरल हुआ। कौन बनेगा करोड़पति में बंटी ने 50 लाख रूपये जीता। लेकिन एक करोड़ के सवाल पर बंटी फंस गए। बंटी का करोड़पति बनने का सपना अधूरा रह गया।

एक करोड़ के इस सवाल पर फंस गए बंटी (KBC 16)

अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ का सवाल बंटी वाडिवा से पूछा- 1948 में, बंगाली मूर्तिकार चिंतामोनी कर ने द स्टैग नामक एक कलाकृति के लिए इनमें से क्या जीता था?

A. पाइथागॉरस पुरस्कार
B. नोबेल पुरस्कार
C. ओलंपिक पदक
D. ऑस्कर अवार्ड
सही जवाब- ओलंपिक मेडल

बंटी ने एक करोड़ के सवाल के बारे में खूब सोचा और उनके मन में कई ऑप्शन भी आए। हालांकि वह इसके आंसर को लेकर श्योर   नहीं हो पाए और उन्होंने अपने खेल को क्विट करने का फैसला किया। आपको बता दे इसका सही जवाब ओलंपिक पदक है।

अपने जीती हुई धनराशि से इन लोगों की मदद करेंगे बंटी

मीडिया से बातचीत के दौरान बंटी ने कहा कि जीती गई धनराशि से वह अपने लिए एक पक्का मकान बनवाएंगे इसके साथ ही वह अपने कोचिंग के लिए पैसे लगाएंगे। इस दौरान बंटी से कई तरह के सवाल पूछे गए जिसका जवाब बंटी ने दिया।

Also Read:Betul BJP News: विधानसभा कार्यशाला में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए

Related Articles

Back to top button