Betul Ganesh Utsav Guideline: 10 दिवसीय गणेश उत्सव और ईद के लिए गाइडलाइन जारी, नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

Betul Ganesh Utsav Guideline: Guidelines issued for 10-day Ganesh Utsav and Eid, action will be taken if rules are violated

पुलिस अधीक्षक बैतूल

Betul Ganesh Utsav Guideline: बैतूल में गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर निकलने वाले चल समारोह के लिए गाइडलाइन जारी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने निर्देश जारी किए है कि गणेश उत्सव और मिलादुन्नबी पर्व पर निकलने वाले जुलूस, वाहन रैली और डीजे के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा। रैली में शामिल डीजे को निर्धारित साउंड क्षमता में ही बजाना होगा। अधिक साउंड में बजाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जारी गाइड लाइन के अनुसार गणेश पंडाल की सुरक्षा के संबंध में पंडाल प्रभारी को पर्याप्त वालेंटियर रखने एवं उनकी सूची तैयार कर उन्हें नामदज कार्ड जारी करने के निर्देश दिए है। असामाजिक तत्व जो माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जहां प्रतिमाएं स्थापित की है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। आगजनी और शॉर्ट-सर्किट से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हो। प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग से ही प्रतिमा को ले जाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने गणेश उत्सव और मिलादुन्नबी पर्व को लेकर थाना प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था बनाने और थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button