MP Weather Alert: भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की बनी संभावना

MP Weather Alert: Rain alert in many districts of Madhya Pradesh including Bhopal, Narmadapuram, Indore, possibility of thunderstorm

MP Weather Alert: रायसेन, बुरहानपुर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिले जिसमें भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज- चमक के साथ कही- कही मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 

यह बनी है मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में निम्न दाब क्षेत्र पश्चिम मध्य और संलग्न उत्तर पश्चिमी अरब सागर पर अवस्थित है, जिसके साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। साथ ही अन्य निम्न दाब क्षेत्र पश्चिमी विदर्भ अवस्थित है, जिसके साथ माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय मानसून टूफ वर्तमान में माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, पश्चिमी विदर्भ पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, रामागुंडम, कलिगपट्टनम और उसके बाद दक्षिण पूर्व की और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। सौराष्ट्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है।

यह बनी है ट्रफ लाइन 

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 65 डिग्री पूर्व देशांतार के साहरे 31 डिग्री उत्तर अक्षांश के ऊतर में अवस्थित है। साथ ही विरूपक हवाओं का क्षेत्र (शीयर जोन) 20° उत्तर अक्षांश पर माध्य समुद्र तल से 3.1 की ऊंचाई पर अवस्थित है। 5 सितंबर, 2024 से बंगाल की खाड़ी पर एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button