Betul Today News: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Betul Today News: Two children who went to bathe in a pond died a painful death by drowning in the water, rescue operation continued till late night
Betul Today News: गंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ला किला में तालाब में नहाने के दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलती ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी बैतूल गंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ला किला में तालाब में नहाने गए दो बच्चे पानी मे डूब गए है। सूचना मिलती ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हुई और सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया। पानी में डूबने से ग्राम रावनवाड़ी निवासी अमन पिता अमरलाल बेले 12 वर्ष, छिंदवाड़ा निवासी तरुण पिता गणेश नागले 11 वर्ष की मौत हो गई है।
- यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 30 August 2024 : आज इन राशि वालों के महत्वपूर्ण काम रुक सकते है, जाने पंचांग और राशिफ़ल
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर को नहाने के लिए खेड़ला किला के पास स्थित तालाब में गए थे। इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने मार्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



