Betul Mandi Bhav 28 August 2024 : आज 28 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, जानें गेंहू, सोयाबीन, मक्का और उड़द के दाम
Betul Mandi Bhav 28 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 28 August 2024, know the price of wheat, soybean, maize and urad
Betul Mandi Bhav 28 August 2024 : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 28 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 923 बोरे रही। 4691 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2771 बोरे , मक्का की आवक 137 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4691 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 4000 से लेकर 7800 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7800 के पार है।
