Weather News Today: बैतूल जिले के सभी ब्लॉकों में झमाझम बारिश, जाने अब तक कितनी कहा हो गई बारिश
Weather News Today: Heavy rain in all the blocks of Betul district, know how much rain has fallen so far
Weather News Today: बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस वर्ष बारिश में पिछले साल की बारिश के आंकड़े को पीछे कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक बैतूल ब्लॉक में 27.4, घोड़ा डोंगरी 85.0, चिचोली 29.0, शाहपुर 72.0, मुलताई 11.0, प्रभात पट्टन 27.2, आमला 35.0, भैंसदेही 10.0, आठनेर 8.2, और भीमपुर में 13.0 मिमी बारिश दर्ज की है। जिले में अब तक कुल 26 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष अब तक 25 इंच बारिश हुई थी। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। ब्लॉक कुल बारिश मिमी में
बैतूल 24
घोड़ाडोंगरी 30
चिचोली 30
शाहपुर 31
मुलताई 20
पट्टन 19
आमला 31
भैंसदेही 23
आठनेर 18
भीमपुर 30
बैतूल जिले में कुल औसत बारिश 26 इंच हो गई है।


