Betul Dengue Patient News: बैतूल जिले में डेंगू के चार मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप, पाव पसारने लगी बीमारी
Betul Dengue Patient News: There was a stir in the health department after four dengue patients were found in Betul district, the disease started spreading
Betul Dengue Patient News: बैतूल लंबे समय बाद जिले में डेंगू के चार मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। यह चार मरीज अलग-अलग ब्लॉकों में मिले है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों सहित गांव के लोगों की डेंगू की जांच करवाई जा रही है। बारिश के दिनों में जगह-जगह जल भराव के कारण मच्छर पनपते है। इन मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। बैतूल में अब डेंगू धीरे-धीरे अपने पांव पसारने लगा है। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। डेंगू के मरीज मिलने से टेंशन जरूर बढ़ी है, लेकिन मलेरिया के मरीज कम होने के कारण थोड़ी राहत भी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश को देखते हुए लार्वा सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। जहां भी बारिश का पानी रूका है, वहां लार्वे की जांच की जा रही है और वहां से लार्वे को नष्ट कर रहे है। इन चार ब्लॉकों मिले डेंगू पॉजिटिव
जिले के चार ब्लॉकों में चार डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले है। डेंगू को लेकर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो यह बीमारी जिले में तेजी से पांव पसार सकती है। जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र राजपूत ने बताया कि अभी एक सप्ताह के भीतर चिचोली, घोड़ाडोंंगरी, शाहपुर और सेहरा के गांवों में एक-एक डेंगू मरीज पॉजिटिव मिला है। इसके पहले जिले में डेंगू के पांच मरीज मिले थे। अब जिले में जनवरी से लेकर अब तक कुल डेंगू के 9 मरीज मिले है। हालांकि जो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले थे। उनमें से कुछ मरीज स्वस्थ्य भी हो चुके है।
एलाइजा टेस्ट होने पर भी मानते डेंगू पॉजिटिव
डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एलाइजा टेस्ट ही मान्य किया जाता है। किट से किए गए टेस्ट को मान्य नहीं करते है। वैसे निजी अस्पतालोंं में किट द्वारा डेंगू का टेस्ट किया जाता है, जिसमें कई मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाते है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किट की जांच को मान्य नहीं किया जाता है। अभी एक सप्ताह के भीतर जिले में चार डेंगू मरीज मिले है। उन सभी मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनका कहना…
एक सप्ताह के भीतर चार ब्लॉकों में एक-एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले है। डेंगू को लेकर लार्वो सर्वे स्लाइट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश स्तर पर देखा जाए तो बैतूल में डेंगू की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
जितेन्द्र राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी, बैतूल



