MP Today News: संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला
MP Today News: Good news for contract employees, Mohan government took a big decision
MP Today News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से संविदा कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। सरकार ने इनकी मांगे पूरी कर वेतन वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल 2024 से वेतन वृद्धि लागू होगी। कर्मचारियों को एरिया भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से सवा लाख संविदा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।मध्य प्रदेश के वित्तीय विभाग ने आदेश जारी किया है इसमें बताया गया कि कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की है। यानी संविदा कर्मचारियों के वेतन में 700 से लेकर 3000 प्रति माह तक बढ़ोतरी होगी। सरकार की इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।




