Betul Today News: आवारा घूम रहे सांड ने युवक पर किया हमला, देखे रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो
Betul Today News: A stray bull attacked a young man, watch the hair-raising video
Betul Today News: बैतूल शहर के प्रमुख मार्गो और वार्डों में आवारा मवेशियों की धमा चौकड़ी देखने को मिल रही है। यह आवारा मवेशी अब राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो शहर के कृष्णपुरा वार्ड टिकरी का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णपुरा वार्ड निवासी अजय मालवीय सड़क से पैदल जा रहे थे तभी एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में कुछ आवारा मवेशी खड़े दिखाई दे रहे हैं। अजय सड़क मार्ग से पैदल जा रहे है उन पर सांड अचानक हमला कर उन्हें जमीन पर पटक देता है। काफी देर तक भी जमीन पर ही पड़े रहते हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया गया। नगर पालिका आवारा मवेशियों की धर पकड़ नहीं कर रही है। वार्ड में घूम रहे आवारा लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। बारिश के दिनों मैं सड़कों पर भी आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है जिसे हाथ से होते रहते है।



