Betul Road Accident Today: बैतूल के मुलताई- आठनेर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मुलताई- आठनेर मार्ग पर ग्राम सिरडी के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साँवरी निवासी अतुल बुआडे 24 वर्ष, बघोली निवासी आकाश माथनकर की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। हादसे को जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी सामने आई है कि गाड़ी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाई गई जिसके कारण हादसा हुआ है। जाँच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।