Gold- Silver Price Today 22 july 2024: आज सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम, जाने एक किलो चांदी की कीमत
Gold- Silver Price Today 22 July 2024: Gold and silver prices fell today, know the price of one kg silver
Gold- Silver Price Today 22 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 22 जुलाई 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 73 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 88000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 73006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66874 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54755 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 88328 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


