MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert Today: Alert of heavy rain with thunder and lightning in these districts of Madhya Pradesh

MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खठवा, खरगोन, देवास, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिक्नी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पांढुर्णा, जिलों में। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालिगर, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना अनुपपुर, कटनी, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मेहर जिलों में घर चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
आठनेर में 2, मुलताई में डेढ़ इंच बारिश
बैतूल में शनिवार शाम और रात में जिले के तीन ब्लॉकों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। कई दिनों से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम और रात में जिले के आठनेर में 2 इंच, मुलताई में डेढ़ इंच और प्रभातपट्टन में 1 इंच बारिश बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। शनिवार शाम से रविवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 3.4, मुलताई 36.5, प्रभातपट्टन 27.2, आमला 2.0, भैंसदेही 5.0, आठनेर 44.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब तक जिले में 175.9 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष 148.4 मिमी बारिश हो पाई थी। अभी तो जिले के तीन ब्लॉकों में अच्छी बारिश हुई है। अन्य ब्लॉकों के किसान भी झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे है। फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता है। अच्छी बारिश होने पर फसलों की बढ़वार भी तेजी से होगी। जिन ब्लॉकों में अच्छी बारिश हुई है वहां फसलों को बड़ी राहत मिली है।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में बताया गया कि सोमवार सुबह जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान झोकेदार हवाएं भी चल सकती है। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के स्थान पर दर्जी की गई बारिश
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में) शुक्रवार से शनिवार सुबह तक मोहखेड़ 128.0, गोरमी 99.0, मेहगांव 98.0, रोन 85.0, सेंवढ़ा 85.0, मऊ 83.0, नरवर 76.0, गोहद 72.0, मिहोना 72.0, चांद 72.0, लहार 69.0, भिंड 62.4, अटेर 61.0, ग्वालियर 49.8, आठनेर 44.3, इंदरगढ़ 40.0, अंबाह 40.0, निवास 37.0, मुलताई 36.5, तिरोड़ी 36.3, मटियारी 36.0, बिजुरी 34.0, बैहर 33.0, लालबर्रा 33.0, करेरा 32.3, नारायणगंज 32.2, ओरछा 29.0, बालाघाट 27.4, प्रभातपट्टन 27.2, गौरिहार 27.0, धनौरा 25.0, डबरा 22.4, मुरैना 22.0, घंसौर 21.0, सिवनी 21.0, उमरवन 20.0, भितरवार 20.0, करकेली 19.8, बिछिया 19.6, सिंगरौली 19.6, मंडला 19.0, कोतमा 18.0, भेदर 18.0, पोरसा 18.0, कुरई 18.0, बुरहानपुर 17.2, नैनपुर 17.2, मझगांव 16.9, चित्रंगी 16.6, मलाजखंड 16.4, चौराई 16.2, कुंडम 16.2, चिनोर 16.1. नौगांव 16.0, जयतपुर 16.0, दतिया 15.0, निवाड़ी 15.0, पलेरा 15.0, छतरपुर 14.4, खनियाधाना 14.0, छिंदवाड़ा 13.4, वारासिवनी 13.3, माड़ा 13.2, अलीपुर 13.0, कटनी 12.8, बरेली 12.5, कोलारस 12.5, बेनीबारी 12.4, सौसर 12.3, लांजी 12.1, घाटीगांव 12.1, शाहपुरा-डिंडोरी 12.0, बिलहरी 12.0, कैलाश 12.0, बिछुआ 11.8, देवसर 11.6, कटंगी 11.3, नेपानगर 11.2, घुघरी 11.1, रहटगाँव 10.3, अमरकंटक 10.2, मवई 10.2, अजयगढ़ 10.2, सिधी 10.2, मोहनगढ़ 10.0, डिंडोरी 9.1, वेंकटनगर 9.0, वरला 9.0, खैरलांजी 8.4, मोहगांव 8.3, बिजाउंडी 8.3, राजनगर 8.2, सबलगढ़ 8.0, पृथ्वीपुर 8.0, केवलारी 8.0, बेराड़ 8.0, समनापुर 7.2, जयसिंहनगर 7.0, बिलासपुर 7.0, बरेला 6.5, नौरोजाबाद 6.5, पन्ना 6.3, उमरेठ 6.2, अमरपुर 6.2, रांझी 6.2, रामनगर 6.2, सरई 6.2, बरघाट 6.1, लवकुशनगर 6.0, हनुमना 6.0, बीरपुर 6.0, पिछोर 6.0, खजुराहो-एयरपोर्ट 5.8, खकनार 5.3, पानागर 5.2, मानपुर 5.2, भैंसदेही 5.0, देवेंद्रनगर 5.0, विजयपुर 5.0, लिधौरा 5.0, पाली 4.6, जबलपुर 4.5, परासिया 4.3, अनूपपुर 4.2, अशोकनगर 4.0, पटेरा 4.0, बमोरी 4.0, गुढ़ 4.0, बड़ागांव धसान 4.0, बिरसा 3.5. किरनापुर 3.4, बैतूल 3.4, सिहावल 3.4, उमरिया 3.4, परसवाड़ा 3.2, पानसेमल 3.2, जुन्नारदेव 3.2, मेहंदवानी 3.2, पांढुर्णा 3.2, शाहनगर 3.2, जबोट 3.0, जबेरा 3.0, गंधवानी 3.0, ढीमरखेड़ा 3.0, सनावद 3.0, सिमरिया 3.0, मनगवां 3.0, छपारा 3.0, लखनादौन 3.0, बदरवास 3.0, जतारा 3.0, खरगापुर 3.0, निवाली 2.6, नालछा 2.6, बैरसिया 2.1, जैतहरी 2.0, चंदेरी 2.0, पाटी 2.0, चाचरियापाटी 2.0, आमला 2.0, बजाग 2.0, खंडवा 2.0, पुनासा बांध 2.0, बड़वाह 2.0, सैलाना 2.0, बीरसिंहपुर 2.0, गोहपारू 2.0, सोहागपुर शहडोल 2.0, शिवपुरी 2.0, टीकमगढ़ 2.0, नबीबाग 1.5, धार 1.5, नरसिंहगढ़ 1.5, हट्टा 1.3, नर्मदापुरम 1.2, अमानगंज 1.2, चंदिया 1.2, बड़वानी 1.0, राजपुर 1.0, बिजावर 1.0, अमरवाड़ा 1.0, देवास 1.0, मनावर 1.0, बाग 1.0, रीठी 1.0, खालवा 1.0, पचमढ़ी 1.0, डोलरिया 1.0. त्योंथर 1.0, पोहरी 1.0, बलदेवगढ़ 1.0, सिरोंज 1.0, विदिशा 1.0, भोपाल 0.8, बरहाई 0.8, कोलार 0.6, राजगढ़ 0.5, सतना 0.4, मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।



