Betul Malaria Department: गंबूशिया मछली करेगी मच्छरों के लार्वा को खत्म, तालाबों में छोड़ी जाएगी मछलियाँ
Betul Malaria Department: Gambusia fish will destroy mosquito larvae, fish will be released in ponds
Betul Malaria Department: बैतूल स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया का कारण बनने वाले मच्छरों के पनपने से पहले खात्मा करने का प्लॉन तैयार कर लिया है। विभाग द्वारा तालाबों में मच्छरों को लार्वे को नष्ट करने के लिए गंबूशिया मछली को तालाब में छोड़ा जाएगा। यह मछली पूरे तालाब से मच्छर से निकलने वाले लार्वे को खत्म करेगी। यह मछलियां मच्छर के लार्वे को खा जाती है, जिससे मच्छर नहीं पनपते। मच्छर कम हो जाएंगे तो मलेरिया और डेंगू बीमारी फैलने का भी खतरा नहीं रहेगा। जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू की बीमारी से निपटने के लिए तैयारियां कर ली है। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न तालाबों में गंबूशिया मछलियों को छोड़ा जाएंगा। जहां भी शहर और ब्लॉकों के आसपास में छोटे तालाब है और वहां बारिश में पानी थमा रहता है, ऐसे तालाबों में इन मछलियों को छोड़ा जाएगा। यह मछलियां मच्छरों के लार्वे को खाती है, जिससे तालाब में मच्छर नहीं पनपते। मच्छर नहीं पनपेंगे तो बीमारियों का भी खतरा कम बना रहेगा। बताया जा रहा है कि एक गंबूजिया मछली एक महीने में 50 से 200 अंडे देती है। जितनी तेजी से मच्छरों का लार्वा बढ़ता है, मछलियोंं की संख्या भी उसी तेजी से बढ़ती है।
- Betul Mandi Bhav 4 July 2024 : आज 4 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने मूंग, सोयाबीन और गेंहू के दाम



