Betul Mandi Bhav 4 July 2024 : आज 4 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने मूंग, सोयाबीन और गेंहू के दाम

Betul Mandi Bhav 4 July 2024 : Betul Mandi Bhav today 4th July 2024, know the price of moong, soybean and wheat

Betul Mandi Bhav 4 July 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई।  उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 4 जुलाई 2024  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  8 हजार 251 बोरे रही। 4336 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3330 बोरे , मक्का की आवक 292 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 


कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 4336 बोरे आवक

कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक मे कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में भी बढ़ोतरी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 8000  रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8000 के पार है। 

Related Articles

Back to top button