Betul Crime News Today: कलियुगी पुत्र ने पिता की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Betul Crime News Today: Kaliyug son killed his father by crushing him with a stone, police busy investigating the case
Betul Crime News Today: आठनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को चिखली रैयत गांव में कलियुगी पुत्र ने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली रैय्यत में अमरसिंह पिता ओझा उईके 58 वर्षीय की बेटे ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने सुबह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हत्या करने वाला आरोपी पुत्र को पुलिस ने अपनी अभीरक्षा में ले लिया है। घटनास्थल से मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए आठनेरे भेजा गया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी पुत्र को अपनी अभीरक्षा में लें लिया है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र से पूछताछ करने पर हत्या मामले में खुलासा करेगी।



