Betul The Collector Inspected: कृषि मंडी में अव्यवस्था देख नाराज हुए कलेक्टर, मंडी सचिव से बोले व्यवस्था नहीं सुधरी तो कर दूंगा सस्पेंड

Betul The Collector Inspected: The collector got angry after seeing the chaos in the agricultural market, told the market secretary that if the system does not improve, I will suspend him

Betul The Collector Inspected: बैतूल शनिवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने  कृषि उपज मंडी बडोरा का औचक निरीक्षण किया। मंडी की अव्यवस्था देख कलेक्टर भड़ग गए। कलेक्टर ने मंडी सचिव को दो टूक शब्दों में कहा कि अगली बार निरीक्षण करने आऊंगा, अव्यवस्था मिली तो सीधे सस्पेंड कर दूंगा। कलेक्टर ने मंडी में अलग-अलग शेड में जाकर व्यवस्था को देखा। किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। कुछ किसानों ने समय पर भुगतान नहीं होने की शिकायत की। कलेक्टर ने समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। शनिवार दोपहर को कलेक्टर कृषि मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। कलेक्टर को अचानक मंडी में देख वहां कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को मंडी में कई जगह अव्यवस्था मिली इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और मंडी सचिव को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।   किसानों की परेशानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंडी में मिला गंदगी का अंबार
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर मिले। साफ-सफाई व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। गंदगी के कारण मंडी में बदबू चल रही है। कलेक्टर ने मंडी सचिव से साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा, जवाब देते मंडी सचिव ने कहा कि समय-समय पर सफाई कराई जाती है। मंडी सचिव का जवाब सुनकर कलेक्टर नाराज हो गए और उन्होंने सचिव से कहा कि मुझे बेवकूफ बनाने की जरूरत नहीं है। मंडी में समय-समय पर साफ सफाई होती तो इतना गंदगी का अंबार लगा नहीं होता। जहां भी गंदगी के ढेर लगे हैं, वहां तत्काल साफ-सफाई कर व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि अगली बार मैं जब भी निरीक्षण करने आऊंगा, मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर दिखनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button