IMD Alert Today: मध्य प्रदेश में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी हवाएं

IMD Alert Today: There will be rain with strong storm in Madhya Pradesh, winds will blow at a speed of 50 to 60 km per hour

IMD Alert Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के बैतूल, खरगौन, बड़‌वानी, अलिराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांडुर्णा, विदिशा, रामसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ. अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, मैहर, भोपाल, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में गरज- चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
बोलने के लिए किसानों को सलाह
 जिले के अधिकांश भागो में मानसून वर्षा प्रारंभ हो चुकी हैं, अतः कृषक भाई खरीफ फसलों (सोयाबीन, अरहर, तिल, मक्का आदि) की बुवाई कतारों में करें। बोआई के पूर्व बीजों को उपचारित करें। कतार बोनी में दानेदार उर्वरक सीड ड्रिल हेतु उपयोग में लाये।  वर्षा के आगमन पश्चात, बोवनी हेतु मध्य जून से जुलाई के प्रथम सप्ताह का समय उपयुक्त है। मानसून आगमन के पश्चात जिन स्थानों पर लगभग 100mm/4 इंच वर्षा हो गई है बुवाई करना उचित होता है। बीज जनित रोगों की रोकथाम हेतु बीजोपचार आवश्यक हैं।

Related Articles

Back to top button