MP Gold Mine: बैतूल समेत मध्य प्रदेश के 9 जिलों में सोने की खोज, सिंगरौली में मिली खदान
MP Gold Mine: Gold discovered in 9 districts of Madhya Pradesh including Betul, mine found in Singrauli

MP Gold Mine: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले कुछ सालों से सोने (Gold) की खोज की जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरहर पर्वत पर सोने की खोज की जाएगी। सोने की खोज करने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम की मेसर्स कुंदन गोल्ड माइंस प्राइवेट लिमिटेड को सोने की खोज का काम दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी चितरंगी के ग्राम मेड़वा में गुरहर की पहाड़ी पर खनिपट्ट ब्लाक पर 149.39 हेक्टेयर में सोने की खोज की जाएगी। खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पर्वत पर मिली सोने की खदान में एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिल सकता है।
इन जिले में भी चल रही है सोने की खोज
सिंगरौली जिले के अलावा भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा मध्य प्रदेश के और कुछ जिलों में सोने की खोज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सिवनी, बैतूल, बालाघाट जबलपुर कटनी शहडोल छिंदवाड़ा और उमरिया जिले में सोने की खोज की जा रही है। इन जिलों में सोना होने की संभावना है।



