Betul Strike News: अतिक्रमण हटाया तो छीन गया रोजगार, अब न्याय के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
Betul Strike News: Employment was snatched away when encroachment was removed, now indefinite sit-in protest for justice
Betul Strike News: बैतूल गत दिनों प्रशासन ने जेएच कॉलेज मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से कई लोगों का रोजगार छिन गया। अब अतिक्रमणकारी कॉलेज के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। अतिक्रमणकारियों का कहना है कि बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने चुनाव के पहले सभी छोटे दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि सभी दुकानदारों को चौपाटी की तर्ज पर शेड बनाकर दिए जाएंगे। इसके बाद अच्छे से दुकान संचालित कर सकेेंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। लोकसभा चुनाव मतगणना के पहले राजस्व विभाग और नगरपालिका ने कॉलेज चौक से लेकर एलआईसी चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण हटने से कई युवाओं के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है।
- Cabinet Meeting: एक्शन में मोदी सरकार, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, करोड़ों गरीबों को होगा फायदा
अतिक्रमणकारियों का कहना है कि वे कॉलेज के पास अस्थाई रूप से दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर कई लोगों का रोजगार छीन लिया है। अतिक्रमण हटाने और रोजगार छीनने से नाराज अतिक्रमणकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। दुकान संचालकों का कहना है कि चौपाटी की तर्ज पर कॉलेज के सामने 6 बाई 6 या फिर 6 बाई 8 की दुकान बनाकर दिए जाए, ताकि शासन को राजस्व भी मिल सके और युवाओं का रोजगार भी न छीन पाए। व्यवस्थित दुकानें बनने से शहर की सुंदरता भी दिखेगी। दुकान संचालकों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से वे कई दिनों से खाली बैठे है और आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। जल्द रोजगार नहीं मिला तो कई लोगों की परेशानी और बढ़ जाएंगी। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की।



