Oppo New Mobile Launch 2024: ओप्पो ने लांच किया पहला वॉटरप्रूफ 5जी मोबाइल, मिल रही 5000 MAH की दमदार बैटरी

Oppo New Mobile Launch 2024: Oppo launches first waterproof 5G mobile, getting powerful 5000 mAh battery

Oppo New Mobile Launch 2024: ओप्पो कंपनी भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है। कंपनी के यह मोबाइल उपभोक्ताओं को अच्छे पसंद आ रहे हैं। ओप्पो कंपनी ने भारत में पहला वॉटरप्रूफ मोबाइल लांच किया है। ओप्पो ने हाल ही में IP69 रेटिंग का OPPO F27 Pro+ 5G मोबाइल लांच किया है। इस फोन की खासियत यह है कि धूल लगे और पानी में डूबने पर इस पर कोई असर नहीं होगा। मोबाइल में 6.7 इंच का कर्व  अमोलेड डिस्पले दिया गया है।

कंपनी ने इस फोन को 8GB रैम और 128 जीबी, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया है। इस फोन में डाइमेसिटी 7050 का चिपसेट दिया है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 64 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा का फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इस मोबाइल में दमदार 5000 mAh की बैटरी भी दी गई है। मोबाइल को चार्ज करने के लिए 67 वाट का सुपरवूक चार्ज दिया गया है। अब इस चार्ज के माध्यम से मोबाइल फोन को फास्ट चार्ज कर सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 के ColorOs 14 पर आधारित है। इस मॉडल की कीमत 27999 और 29999 है। 

Related Articles

Back to top button