Gold- Silver Price Today: सोने के दाम में बढ़ोतरी और चांदी के दाम में आई गिरावट, जाने एक किलो चांदी के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold price increased and silver price decreased, know the rate of one kg silver
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 11 जून 2024 दिन मंगलवार को सोने के दाम में बढ़ोतरी और चांदी के दाम में गिरावट आई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 71 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 87000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 71192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 65212 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 53394 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 41647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87294 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

