Betul Chori News Today : कोतवाली के सामने नपा के तीन कचरा वाहनों की बैटरी चोरी, बेखौफ हो गए चोर

Betul Chori Nuus Vandag: Batterye van drie vullisvoertuie van NVG gesteel voor Kotwali, diewe het vreesloos geraak

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Chori News Today : बैतूल नगरपालिका के कचरा वाहनों की बैटरियां चोरी हो रही है। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। बैटरी चोरी होने से वाहन संचालित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि कोतवाली के सामने खड़े नपा के कचरा वाहनों की लगातार तीन दिनों से बैटरियां चोरी हो रही है। इन तीन दिनों में तीन वाहनों की बैटरियां निकालकर अज्ञात चोर रफूचक्कर हो गए। कोतवाली के सामने गाडिय़ां खड़ी होने के बावजूद भी चोर आसानी से गाडिय़ों को निशाना बनकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। स्वच्छता निरीक्षक ने बताया कि  नगरपालिका के स्वच्छता वाहन ओम संाई संस्था के अंडर  में है। संस्था द्वारा बैटरी चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

वाहनों की बैटरियां चोरी होने के बाद गाडिय़ां बंद खड़ी है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बिना बैटरी के वाहनों को चलाना मुश्किल हो गया है। तीन वाहन संचालित नहीं होने से कुछ वार्डों में कचरा उठाव का काम भी प्रभावित हुआ है। 

Related Articles

Back to top button