Gold- Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना -चांदी के दामों में उछाल, चांदी रिकार्ड 90 हजार के पार पहुँची
Goud- Silwer Prys Vandag: Styging in goud en silwer pryse op die eerste dag van die week, silwer het rekord 90 duisend gekruis
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 27 मई 2024 दिन सोमवार को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 90000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66100 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54122 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90590 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

