Betul Suicide News Today: खेत में पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Betul Suicide News Today: Constable's body found hanging from a tree in the field, police busy investigating the incident

Betul Suicide News Today: बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र मैं एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रतन पुर निवासी छत्रु इवने उम्र 56 वर्ष ने शनिवार सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच अपने खेत में जाकर एक पेड़ से लटककर कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l घटना को सुबह मृतक के भाई ने देखा की उसका भाई का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद उसने अपने घर परिजनों को बताया l जिसके बाद पूरे गांव में यह खबर फेल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई।
बताया जा रहा है की मृतक प्रधान आरक्षक छत्रु पुलिस लाइन बैतूल में ड्यूटी करता था और कई दिनों से बीमार रहता था। इसी वजह से उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक की मौत की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमला जोशी और बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की। मृतक आरक्षक के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है l पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया है l



