Betul Heat News Today: सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में गर्मी का ग़दर, 42 डिग्री के पार तापमान, फिर बदलेगा मौसम
Betul Heat News Today: Heat wave in Betul, located in the valleys of Satpura, temperature crosses 42 degrees, weather will change again

Betul Heat News Today: सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में इन दिनों गर्मी का ग़दर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के कारण जिले वासियों के हालबेहल हो गए है। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को बैतूल का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया है। 25 में से नौतपा की शुरुआत भी होने वाली है। नौतपा के पहले ही गर्मी का ग़दर देखने को मिल रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए गमछे चश्मा और छाते का सहारा लेने के लिए मजबूर है। गर्मी बढ़ती ही शीतल पर पदार्थ की भी मांग बढ़ने लगी है। जूस सहित शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लग गई है। आने वाले नौतपा के 9 दिन तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।




