Betul Road Accident Today: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में रविवार की रात में बारातियों से भरी कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई. सड़क हादसे में बाइक सवार सहित करीब 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सुखतवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बारातियों से भरी कार खमालपुर जा रही थी. इसी दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास बाइक को टक्कर मारी दी. तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई. कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं कार सवार 13 लोग भी घायल हो गए हैं. सभी का इलाज जारी है.