Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 : आज इन राशि वालों को मिलेगा संपत्ति का लाभ, जाने पंचांग और राशिफ़ल

Today's horoscope 19 May 2024: Today these zodiac signs will get property benefits, know Panchang and horoscope

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 : आज 19 मई 2024 दिन रविवार वैशाख मास शुक्ल पक्ष की आज एकादशी तिथि है।  आज वज्र, अमृत सिद्धि, पुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग  बना हुआ है। आज हस्त नक्षत्र है । अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से दोपहर 12:45 बजे तक   है।  राहुकाल का समय है शाम  05:25 बजे से शाम 07:07 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा कन्या और सूर्य वृषभ  राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम दिशा। 
  
मेष राशि Aries Today Horoscopes
आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ मिलेगा।
  • शुभ रंग आसमानी
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
आज सेहत अच्छी बनी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
  •  शुभ रंग ग्रे
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscope
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। करियर में लापरवाही ना करें। जिम्मेदारियां आपकी बढ़ी रहेगी। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य 60% यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
  • शुभ रंग पीला
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
आज छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज निर्धन व्यक्ति को खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग क्रीम
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
आज छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बन रहे हैं। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग नीला
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आज सेहत की समस्या दूर हो जाएगी। आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 90% यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग बैंगनी
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
आज भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान बनाकर रखें। वाद विवाद से बचाव करें। लिखा पढ़ी के दौरान सावधानी रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते है तो आपकी मुश्किलें कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य है 60% यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscops
धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में कुछ परिवर्तन होगा। पारिवारिक विवाद हल हो जाएंगे। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ  रंग सुनहरा
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। छोटी यात्रा होने की संभावना है। आज भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य है 80% यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
  • शुभ रंग हरा
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
करियर में उन्नति होगी। संपत्ति का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
  •  शुभ रंग लाल
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज सेहत का ध्यान बनाकर रखें। व्यर्थ की चिंता ना करें। महत्वपूर्ण काम अभी कुछ समय के लिए टाल दे। किसी निर्धन व्यक्ति को गुड़ का दान करते हैं तो आपकी मुश्किलें  कुछ हद तक दूर हो जाएगी। आज का भाग्य 60% यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य काम बना हुआ है।
  • शुभ रंग धानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
करियर में लाभ  के योग बन रहे हैं। अविवाहितों का विवाह हो सकता है। आज यात्रा के भी योग बने हुए है। आज खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा। आज का भाग्य 70% यानी मध्यम भाग्य बना हुआ है। 
  • शुभ रंग गुलाबी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ मान्यताओं से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई है। 

Related Articles

Back to top button