Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए इस दिन से शुरू हो रही विशेष हेलीकॉप्टर सेवा, 1 दिन में हो जाएंगे दर्शन

Mata Vaishno Devi: Special helicopter service is starting from this day for Mata Vaishno Devi Darshan, you can have darshan in 1 day

Mata Vaishno Devi: जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साइन बोर्ड विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने जा रहा हैं। इस विमान सेवा के जरिए श्रद्धालु एक ही दिन में दर्शन करके वापस लौट आएंगे। वर्तमान में मिल रही हेलीकॉप्टर सेवा से यह विशेष हेलीकाप्टर सेवा अलग रहेगी। जानकारी के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड द्वारा जून माह में विशेष हेलीकाप्टर दर्शन सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्रियों को इस विशेष हेलीकाप्टर सेवा से माता वैष्णो देवी भवन से 2.5 किलोमीटर दूर पंछी हेलीपैड पर छोड़ा जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को भवन तक जाने के लिए बैटरी कार की सुविधा मिलेगी। साथ ही विशेष दर्शन की पर्ची, प्रसाद, भैरव मंदिर में प्रार्थना का प्राथमिक टिकट और केबल कार और बैटरी कार प्रदान की जाएगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को शुल्क देना होगा।
बताया जा रहा है कि इस विशेष हेलीकाप्टर सेवा के तहत श्रद्धालुओं को 35000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस विशेष सेवा के तहत श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन भी हो सकेंगे और कई सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि अभी वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा कटरा और सांझीछत के बीच मिल रही है। इस सेवा के तहत 2100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।  लेकिन जून माह से शुरू होने वाली विशेष हेलीकाप्टर सेवा के तहत आपको 35000 रुपये देने होंगे। कोई श्रद्धालु माता के भवन से दूसरे दिन वापस आना चाहता है तो ऐसे श्रद्धालुओं को 50,000  रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह राशि एक श्रद्धालुओं को देनी होगी। हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर नागरिक उद्द्यान्न महानिदेशालय में अनुमति दे दी है। 

Related Articles

Back to top button