Weather Today: कभी धूप तो कभी बादलों की मनमानी, जाने कब तक ऎसा बना रहेगा मौसम
Weather Today: Sometimes sunny and sometimes cloudy, who knows how long the weather will remain like this
Betul Weather Today: बैतूल में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आए बदलाव कभी धूप तो कभी छाव की स्थिति बन रही है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुबह के समय धूप निकली थी, मगर दोपहर में बादल छाने लग गए। दिन भर बादलों के उमड़ने घुमड़ने का सिलसिला जारी रहा। मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। इधर मौसम विभाग ने बैतूल में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार गर्मी के दिनों में मौसम का अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से देखने में यह आ रहा है कि कभी तेज धूप निकलती तो कभी बादलों की घटना नजर आती है। कई बार शाम को बादल बरस जाते है। बादल बरसने पर तत्काल गर्मी से राहत तो मिल जाती, लेकिन बाद में उमस का सामना करना पड़ता है। इस बार गर्मी के दिनों में मौसम कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। जब भी तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचता, बादल बरस जाते है और तापमान में गिरावट आ जाती है। फिर मौसम गर्म होने लगता है, फिर बारिश हो जाती। दो महीने से कुछ यही सिलसिला चल रहा है।बैतूल में फिर बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को फिर बैतूल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई तक जिले में बारिश के आसार बने है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे खुलेगा और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।



