Betul Weather Today: बैतूल में गरज चमक के साथ तेज बारिश, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज झोकेदार हवाएं
Betul Weather Today: Heavy rain with thunder and lightning in Betul, strong gusty winds blowing at a speed of 30 km per hour
Betul Weather Today: आज गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय पर घर चमक के साथ तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण मौसम में ठंडा खुल गई जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। 5: 40 बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई। बारिश इतनी अधिक हुई थी सड़कों से लबालब पानी बहने लग गया था। तेज बारिश के साथ-साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं भी चलते रही। गर्मी के दिनों में मौसम पर ही बारिश में परेशान करके रखा है। जब से गर्मी का दौरा शुरू हुआ तब से कई बार बारिश हो चुकी है। पानी बरसने से ऐसा लग रहा है कि मानों बारिश का दौरा आ गया है। मौसम विभाग में बैतूल में बुधवार सुबह 8:00 बजे तक का बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और तेज बारिश हो गई। बिजली कड़कने पर रखे सावधानी
घर के अंदर रहे, खिडकिया और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
• सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें।
• कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें। • इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें एवं उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
• मध्यप्रदेश में जहाँ भी वर्षों की संभावना है, वहां फसलों को सुरक्षित करने के उपाय के साथ सिंचाई और रासायनिक छिडकाव से बचें।
• पकी हुई फसलों की जल्द से जल्द कटाई करें और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें। कटी हुई उपज (यदि खेत में हो) को पॉलिथीन शीट से ढक दें।
• जानवरों को खुले पानी, तालाब या नदी से दूर रखे। रात के समय पशु को खुले स्थान पर न रखें। • पशुओं का विशेष ध्यान रखें, पशुओं को विशेष संरक्षित एवं सुरक्षित पशु शेड में रखें। सभी जानवरों को रात के
दौरान विशेष रूप से संरक्षित और सुरक्षित पशु शेड में रखा जाना चाहिए। इसके अलावा, दोपहर के समय खेत के
जानवरों को खुली चराई की अनुमति न दें। • नर्सरी में पौधों को बचाने के लिए उन्हें हरे जाल या किसी अन्य माध्यम से ढकें।



