Chori News Today: लोहे की सेंट्रिंग चोरी करने वाले तीन आरोपियों की किया गिरफ्तार, सामान भी किया जप्त

Chori News Today: Three accused of stealing iron centering were arrested, goods were also seized

Chori News Today: बैतूल के एक निर्माण अधीन मकान से सेंट्रिंग चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को फरयादी प्रदीप पिता शंकरलाल साहु उम्र 47 साल नि.विनोवा वार्ड गंज ने रिर्पोट किया अज्ञात आरोपी द्वारा उसके नव निर्माणाधीन मकान में रखी 09 नग लोहे कि लोहा सेटिंग प्लेट किमती 9000रू. कि चोरी कर ले गये है । मोहल्ले के सीसीटीव्ही फुटैज देखकर पर पता चला कि 02 पुरूष 01 महिला सिर पर सेटिंग प्लेटे चोरी करके ले जा रही है। रिर्पोट पर थाना गंज में धारा 380,34 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना दौरान धटनास्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटैज देखे गये एवं अज्ञात व्यक्ति 02 पुरूष 01 महिला कि तलाश पतारसी कि गई है l   विवेचना में आरोपियों की पहचान   कान्ता आहके पति बसंत अहाके उम्र 19 साल नि.ओझाढाना,राधेश्याम उर्फ छोटिया पिता प्रहलाद गुन्डे 54 साल नि.ओझाढाना एवं गौतम पिता गोलु परते 24 साल नि.ओझाढाना गंज  के रूप में की गई । जिनको पुलिस अभिरक्षा में लेकर  पूछताछ की गई एवम  जिनके कब्जे से 09 सेंटिंग प्लेटे किमती 9000रू. जप्त किया गया।
आरोपीगणो को हिरासत मे लिया  गया हिरासत दौरान आरोपी कान्ता आहके पति बसंत अहाके उम्र 19 साल नि.ओझाढाना,राधेश्याम उर्फ छोटिया पिता प्रहलाद  54 साल नि.ओझाढाना से पुछताछ कि गई जिन्होने बताया कि हमने मनोज धुर्वे के साथ मिलकर लोहे कि सेंटिंग प्लेटे चोरकर गौतम पिता गोलु परते 24 साल नि.ओझाढाना गंज को बेची है जो प्रकरण में धारा 411 भादवि का इजाफा किया गया है। ,प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनोज धुर्वे घटना कारित करने के बाद से फरार हो गया है जिसकी तलाश पतारसी कि जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है ।
          उपरोक्त  कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, सउनि किशोरीलाल सल्लाम,सउनि सुरेश शाक्य,प्रआर आशीष चौहान ,प्रआर मयूर,मआर रूपाली, मआर प्रियंका,आर अनिरूध्द,आर नवीन रधुवंशी,आर नरेन्द्र धुर्वे ,आर मनोज एवं चालक दीपक सनोडिया की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button