Betul Road Accident: बरेठा घाट में कार के ऊपर गिरा ट्रक, ड्राइवर और महिला घायल
Betul Road Accident: Truck falls on car at Baretha Ghat, driver and woman injured

Betul Road Accident: सोमवार के दिन का हादसों से भरी हुई सुबह के साथ सूर्योदय हुआ। नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन चार लाइन रोड के अधूरे निर्माण के कारण जगह-जगह पर हादसे हो रहे हैं। बैतूल के शाहपुर बरेठा घाट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं हो रही है शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बरेठा घाट पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर कार के ऊपर गिर गया, हालांकि इस दुर्घटना में कोई जान नानी नहीं हुई है वही एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई।
- यह भी पढ़े: – Aaj Ka Rashifal 20 April 2024 : भगवान शनिदेव इन राशि वालों की परेशानी करेंगे दूर, जाने आज का पंचांग और राशिफ़ल
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई से भोपाल जा रही कार क्रमांक एमपी 48सी 9756 बरेठा घाट पर पहुंची ही थी कि बैतूल से भोपाल की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक एचआर 66 बी 6085 के चालक द्वारा बरेठा बाबा मंदिर के पास मोड पर गड्ढे के कारण ट्रक जोल खाकर के कार ऊपर पलट गया। कार में सवार ड्राइवर धनराज पिता मिट्ठू देशमुख उम्र 49 वर्ष के सिर में चोट आई तथा राजेश्वरी यादव के कमर में चोट आई है। कार में सवार जितेंद्र यादव, गोपाल यादव भी सवार थे जिन्हें किसी प्रकार की कोई भी चोट नहीं आई हुई है। ट्रक ड्राइवर धनराज ने बताया कि ड्राइवरी का कार्य करता है। मुलताई से भोपाल बच्चों को लेने के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर पर धारा 279, 337 भादवि के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।



