Betul Road Accident Today : नेशनल हाईवे पर पुलिस बल और होमगार्ड सैनिकों से भरी बस पलटी 34 जवान घायल, चुनाव ड्यूटी से वापस जा रहे थे जवान

Road Accident Today: A bus full of police force and home guard soldiers overturned on the national highway, 34 soldiers injured, soldiers were returning from election duty

Betul Road Accident Today: छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 34 जवान घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार अल सुबह लगभग 4:00 बजे नेशनल हाईवे शाहपुर बरेठा घाट के पास पुलिस जवान और होमगार्ड से भरी बस ट्रक से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही थी तभी हादसा हुआ। घायल 25 जवानों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।  वही 9 जवानों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 जवान सवार थे। सूचना मिलती ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों में नरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, पर्वत सिंह, नारायण सिंह, असलम, दिनेश, राम सिंह, रामबाबू ,इंद्रपाल, भगवान सिंह, केलाराम, आसिफ अली, राहुल वर्मा, अखिलेश और दिनेश नाम का जवान शामिल है। यह सभी घायल राजगढ़ जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button