Betul Samarthan Mulya Upaj Kharidi : समर्थन मूल्य में खरीद लिया खराब गेंहू, एफसीआई ने लेने से किया इनकार

Samarthan Mulya Upaj Kharidi: Bad wheat was bought at the support price, FCI refused to take it

Betul Samarthan Mulya Upaj Kharidi : बैतूल में समर्थन मूल्य में चमकविहीन गेहूं तो खरीदा जा रहा है, लेकिन एफसीआई ने खराब गेहूं को अपने गोडाउन में जमा करने से हाथ खड़े कर दिए है। अब गेेहूं समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी करने वाली समितियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई है। एफसीआई द्वारा वापस किए गए गेहंू की अब सफाई कर फिर से एफसीआई के गोडाउन में भेजा जाएगा। इस दोहरी समस्या से समिति के लोग जूझ रहे है। हाल ही में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी किए गए, जिसमें बताया कि 30 प्रतिशत चमकविहीन गेहंू को भी खरीदा जाए। आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन खराब गेहंू खरीदने पर एफसीआई का सख्त रवैया सामने आ रहा है। समितियों द्वारा समर्थन मूल्य में खरीदा गया कुछ गेहूं खराब बताकर एफसीआई में वापस समितियों को भेज दिया है। ऐसे में समितियों की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। एक तो समर्थन मूल्य में उपज खरीदी का काम जारी है। अब दूसरी मुसीबत यह है कि वापस किए गए गेहूं की सफाई करके फिर से एफसीआई को सौंपना है। जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्णा टेकाम ने बताया कि समितियों द्वारा समर्थन मूल्य में खरीदा गया 966 क्विंटल गेहूं एफसीआई ने खराब बताकर वापस कर दिया है। एफसीआई का कहना है कि यह गेहंू गोडाउन में जमा करने लायक नहीं है। गेहंू की साफ-सफाई करने के बाद ही इसे गोडाउन लाया जाए। 

जांचकर्ता सवालों के घेरे में
कितने प्रतिशत चमकविहीन गेहूं खरीदना है, इसकी जिला आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदी करने वाले समितियों को निर्देश जारी किए है। गेेहूं खरीदी की मॉनीटरिंग करने के लिए अधिकारी भी निरीक्षण करते, इसके बावजूद भी खराब गेहूं खरीदा जा रहा है। ऐसे में गेहंू की जांच करने वाले लोग सवालों के घेरे में है। खराब गेहूं होने के बावजूद भी उसे खरीदी जा रहा है। ऐसे में समितियों की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। जब एफसीआई ने साफ निर्देश दिए है कि खराब गेहूं गोडाउन में जमा नहीं होगा तो उसे खरीदा  नहीं जाना था, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर खराब गेहूं खरीद रहे है। अब एफसीआई से गेहूं वापस करने की नौबत आ गई। जिला आपूर्ति विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। 
540 किसानों से खरीदा गया गेहंू
जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में लगभग 65 खरीदी केन्द्रों पर समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी की जा रही है। अब तक जिले में 35 हजार 190 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। अब तक 540 किसानों ने समर्थन मूल्य में गेहूं बेचा है। अभी भी खरीदी की रफ्तार बहुत धीमी गति से चल रही है। समर्थन मूल्य पर कम मंडी में किसान उपज बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है। कई किसानों ने उपज बेचने के लिए स्लॉट तो बुक कर दिए, लेकिन उपज लेकर नहीं पहुंच रहे है। ऐसे में खरीदी का टॉरगेट भी पूरा होने की संभावना कम है। 
इनका कहना…
एफसीआई ने 966 क्विंटल गेहूं को खराब बताकर वापस कर दिया है। इस गेहूं की साफ सफाई कर वापस एफसीआई के गोडाउन भेजा जाएगा। 
कृष्णा टेकाम, जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Back to top button