Betul Today News: कोयला कंपनी की चुनाव आयोग को शिकायत आचार संहिता के दौरान खदान के भूमिपूजन का आरोप
Betul Today News: Coal company's complaint to the Election Commission, allegation of Bhoomipujan of the mine during the code of conduct.
Betul Today News: बैतूल,आचार संहिता के दौरान पाथा खेड़ा इलाके में कोयला खदान तवा थ्री माइन के लिए खुदाई शुरू करवाने की शिकायत चुनाव आयोग को की गई है। इस पर कलेक्टर बैतूल ने जांच शुरू करवा दी है। आरोप है कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। बैतूल के आर टी आई एक्टीविस्ट एवं पत्रकार राम किशोर पवार ने इस मामले में आयोग को उस कार्यक्रम के फोटो वीडियो और भाजपा जिला महामंत्री द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति भी साक्ष्य के तौर पर भेजी है। जिसमें कोयला खदान को शुरू किए जाने के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है। मौके पर खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें भी दिखाई पड़ रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कोयला कंपनी डबल्यू सी एल के मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एफ आई आर दर्ज करने की भी मांग की है। बैतूल – हरदा – हरसूद संसदीय क्षेत्र क्रमांक 29 में भाजपा व भाजपा प्रत्याशी निर्वतमान सासंद को राजनैतिक लाभ पहुंचाने की मंशा से भारत सरकार के उपक्रम वेकोलि पाथाखेड़ा मुख्य महाप्रबंधक लक्ष्मीकांत महापात्रा द्वारा दिनांक 10 अप्रेल दिन बुधवार 2024 को तवा 3 खदान का भूमि पूजन किया गया। पहले प्रथम चरण में 26 अप्रेल 2024 को मतदान होने थे लेकिन अब दुसरे चरण में दिनांक 7 मई 2024 को बैतूल . हरदा . हरसूद ससंदीय क्षेत्र क्रमांक 29 में मतदान होने है। पूरे संसदीय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी एवं निर्वतमान सासंद श्री दुर्गादास उइके को राजनैतिक लाभ पहुंचाने की मंशा से विधायक आमला – सारणी डां योगेश पंडाग्रे, सासंद डी डी उइके, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरर्दे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह , भाजपा महामंत्री कमलेश सिंह के दबाव में आकर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्य महाप्रबंधक लक्ष्मीकांत महापात्रा ने तवा 3 खदान का भूमिपूजन किया। इस भूमिपूजन को लेकर समाचारपत्रो, न्यूज चैनलो, एवं सोशल मीडिया पर भाजपा से जुड़े लोग सासंद की इसे उपलब्धि बता का खदान खोलने का श्रेय सासंद को देकर उनके पक्ष में तथा उन्हे राजनैतिक लाभ पहुंचाने की मंशा से प्रचार.प्रसार कर रहे हैं। उनका यह कृत्य और मुख्य महाप्रबंधक वेकोलि श्री महापात्रा का भूमि पूजन कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की श्रेणी में आता है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कृपा करें। इस खदान के शुभारंभ को लेकर भाजपा महामंत्री ने भी एक प्रेस नोट जारी किया था। जिसमे भाजपा प्रत्यासी और निवर्तमान सांसद डीडी उइके और विधायक योगेश पंडाग्रे को खदान खुलवाने का श्रेय देते हुए बताया गया की खदान की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। सांसद.विधायक के प्रयास से सैकड़ो लोगों को मिलेगा रोजगार। हालाकि भाजपा महामंत्री कमलेश ने बताया की ठेकेदार को पहले से ही वर्क ऑर्डर थे।उसने पूजा पाठ करके काम शुरू किया है। इसके वीडियो वायरल हुए है। मौके पर कोयला कंपनी और ठेकेदार के लोग थे। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया की इस मामले में शिकायत आई है। एसडीएम को जांच के लिए भेजा गया है। प्रथमा दृष्टया काम शुरू करने की कोई कार्रवाई नही हुई है।इसकी जांच की जा रही है।
उधर शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया की इस मामले में क्षेत्र के आरआई और पटवारी को जांच के निर्देश दिए गए है। इस मामले डबल्यू सी एल के सीजीएम लक्ष्मीकांत महापात्रा ने बताया की कोयला कम्पनी ने खदान शुरू करवाने को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया था। ठेकेदार ने कोई कार्यक्रम किया होगा। उन्होंने इस मामले का प्रशासन को जवाब दे दिया है। इधर वेकोलि पाथाखेड़ा के सीजीएम लक्ष्मीकांत महापात्रा के जवाब पर शिकायतकत्र्ता रामकिशोर पंवार ने भारत सरकार के निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पूरे मामले की बैतूल जिले के बाहर के किसी अधिकारी से जांच की मांग की है,श्री पंवार की पलटवार करते हुए कहा कोयला खदान ठेकेदार की नीजी नहीं है सरकारी है। ऐसे में सरकारी योजनाओ का भूमिपूजन कार्यक्रम में वेकोलि महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी क्या कर रहे थे…?



