Marriage News Today: खरमास खत्म अब बजेगी शहनाईयां, बाजार में भी बढ़ने लगी चहलपहल
Marriage News Today: Kharmas is over, now the wedding bells will ring, the market is also getting busy
Marriage News Today: बैतूल रविवार को खरमास खत्म होने जा रहा है, इसके बाद शहनाईयां बजना शुरू हो जाएगी। इस बार विवाह के बहुत कम तिथियां है। जिसके कारण अप्रैल माह में सबसे ज्यादा विवाह होंगे। लोग कई दिनों से विवाह समारोह की तैयारियों में लगे हुए है। मैरिज लॉन, घोड़ाघाड़ी लाईटिंग सहित अन्य की बुकिंग हो गई है। ज्योतिषों के मुताबिक 14 अप्रैल को खरमास का समापन हो रहा है। खरमास समाप्त होते ही मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। विवाह समारोह की तिथि 18 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल तक शहर सहित ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों विवाह समारोह आयोजित होंगे। ज्योतिषों के मुताबिक अप्रैल से दिसम्बर तक विवाह के कुल 32 शुभ मुहूर्त है। इन मुहूर्तो में विवाह समारोह संपन्न होगा। अप्रैल महीने में 18 अपै्रल से 22 अप्रैल तक 5 दिन विवाह के मुहूर्त है। जुलाई महीने में 15 जुलाई तक कुल विवाह ( Marriage 2024 News) के 8 मुहूर्त है। वहीं नवम्बर महीने में विवाह के लिए 16, 18, 22, 26 और 28 इस तरह से कुल 9 मुहूर्त है और दिसम्बर महीने में केवल 10 दिन शहनाईयां बजेगी। मई और जून में फिर नहीं होंगे विवाह
इस वर्ष मई और जून में दो महीने विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है। ज्योतिषों के मुताबिक विवाह मुहूर्त नहीं होने के कारण यह है कि वृहस्पति और शुक्र का अस्त होना है। इन दोनों ग्रहों के उदित होने पर ही किए जाते है। इसलिए मई और जून में विवाह समारोह की तिथि नहीं है। जुलाई से विवाह समारोह की शुरूआत होगी। इस महीने में विवाह समारोह का आखरी मुहूर्त 15 जुलाई तक रहेगा।
बाजार में बढ़ने लगी चहल-पहल
विवाह समारोह की तिथि नजदीक आते ही बाजार में भी चहल पहल पढ़ने लगी है ज्वेलरी और कपड़ा दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ देने को मिल रही है। कोठीबाजार और गंज बाजारा में रेडीमट कपनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। साधियां खरीदी जा रही है। सरफा बाजार में भी इन दिनों विवाह समारोह को लकेर ज्वेलरी खरीद रहे है। इलेक्ट्रीकल्स और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही। इधर विवाह समारोह को लेकर घोड़ाघाड़ी, लाईटिंग, मैरिज लॉन, बाजे की बुकिंग हो रही है।



