Betul Rishwat News: जिला अस्पताल बैतूल में पदस्थ डॉक्टर धाकड़ पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल, कलेक्टर से शिकायत

Betul Rishwat News: Doctor Dhakad posted in District Hospital Betul accused of taking bribe, video viral, complaint to collector

Betul Rishwat News: हमेशा विवादों में रहे जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप धाकड़ एक बार फिर रिश्वत लेने के आरोप में घिर गए हैं। एक बच्ची का ऑपरेशन करने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगा है। रुपए देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। पूरे मामले की कलेक्टर से भी शिकायत हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी एक बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। डॉक्टर ने बच्ची का ऑपरेशन करने की बात कही।

ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर द्वारा रुपए लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑपरेशन करने के नाम पर  जिला अस्पताल बैतूल के सर्जन डॉ धाकड़  ने 5000 की मांग की गई। रिश्वत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है इस वीडियो में डॉक्टर को 1700 देने और 300 बाद में देने की बात की जा रही है। रिश्वत लेते वीडियो जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर स्थित ऑपरेशन थिएटर का बताया जा रहा है। ऑपरेशन के नाम पर रुपए लिए जाने की शिकायत कलेक्टर और सिविल सर्जन से भी की है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी जांच के बाद दूसरी पाए जाने पर संबंधी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा। 

Related Articles

Back to top button