Madhya Railway News Today: मध्य रेलवे द्वारा पुणे और नागपुर के बीच चलाई जाएगी 38 विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Madhya Railway News Today: Central Railway will run 38 special summer trains between Pune and Nagpur, passengers will get convenience

Madhya Railway News Today: मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। द्वारा कुल 38 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनिंग चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को भी यात्रा करने में सुविधा होगी।
01165 द्विसाप्ताहिक स्पेशल 13.04.2024 से 15.06.2024 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 19.40 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
01166 द्विसाप्ताहिक स्पेशल 14.04.2024 से 16.06.2024 तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 15.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ठहराव: वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्डलाइन और उरली।
- Aaj Ka Rashifal 8 April 2024 : आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, जाने आज का पंचांग और राशिफ़ल
संरचना: कुल 18 एलएचबी कोच: – दो एसी-2 टियर, 10 एसी थ्री टियर इकोनॉमी, 5 सामान्य सह गार्ड ब्रेक वैन के साथ सामान्य द्वितीय श्रेणी और एक जेनरेटर कार।
आरक्षण: ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों 01165 और 01166 की बुकिंग विशेष शुल्क पर 08.04.2024 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
विशेष ट्रेनों के रुकने के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएँ।

