Betul Crime News Today: एक युवक ने ऑटो चालक के कान को दांतो से काटा, कटा हुआ कान का टुकड़ा लेकर अस्पताल पहुंचा

Betul Crime News Today: A young man bit the ear of an auto driver with his teeth, he reached the hospital with a piece of the severed ear

Betul Crime News Today: बैतूल ऑटो चालक ने एक युवक को घर छोड़ने से मना किया तो गुस्से में आकर युवक ने ऑटो चालक के कान सहित कई हिस्से में दांतों से काट दिया। ऑटो चालक कटा हुआ कान लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्कर रोड सोनाहिल निवासी शैलेन्द्र सोनी (45) ऑटो चलाने का काम करता है। शुक्रवार की रात को वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। कोतवाली चौक पर उसे मनीष पारखे नाम का युवक मिला और उसने ऑटो से घर छोड़ने के लिए कहा। युवक शराब पीया था, जिसके कारण ऑटो चालक ने उसे घर छोड़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर ऑटो चालक और युवक के बीच विवाद हो गया।

विवाद में ऑटो चालक शैलेन्द्र को मनीष पारखे निवासी टिकारी ने दांत से कई जगह काट दिया। काटने पर कई जगह शरीर पर गंभीर चोट के निशान आए है। ऑटो चालक ने बताया कि मनीष ने उसके कान में दांत से काट दिया, जिससे उसका कान अलग हो गया है। वह का कटा हुआ हिस्सा लेकर अस्पताल पहुंच गया। इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस इस विवाद की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button