Betul Health Department News: जिला अस्पताल में दो दिन में 300 लोगों के लिवर की जांच, 40 प्रतिशत निकले फैटी लिवर

Betul Health Department News: Liver tests of 300 people were done in two days in the district hospital, 40 percent were found to have fatty liver

जिला अस्पताल बैतूल में लिवर की जांच करते डॉ हेतराम यादव जयपुर

Betul Health Department News: बैतूल जिला चिकित्सालय बैतूल में शनिवार को लीवर की जांच के लिए मशीन लगाई गई। मशीन की सहायता से कई मरीजों के लीवर की जांच हुई, जिसमें कई लोगों के लीवर फैटी लिवर पाए गए। खानपान ठीक नहीं होने और अत्याधिक शराब का सेवन करने से इस तरह की शिकायतें हो रही है। लीवर को ठीक रखने के लिए लाईफ स्टाईल में बदलाव की आवश्यकता है। शुक्रवार और शनिवार को जिला चिकित्सालय में फाइब्रोस्कैन मशीन की सहायता से लीवर की जांच की गई। इस दो दिन के भीतर कुल 300 मरीजों की लीवर की जांच की गई। जिसमें से 40 प्रतिशत लोगों के लीवर फैटी लीवर पाए गए। फाइब्रोस्कैन मशीन के टेक्नीनिशयन डॉ हेतराम यादव जयपुर ने बताया कि एनएचएम की तरफ से जांच की सुविधा प्रदान की गई। लीवर की जांच करने वाली फाईब्रोस्कैन मशीन मप्र की पहली मशीन है जो बैतूल जिला अस्पताल में लगाई गई। 10 अप्रैल तक अस्पताल में नि:शुल्क जांच होगी। इस मशीन से लीवर की जांच की जाती है, जिसमें एल्कोहल मरीज और नॉन एल्कोहल मरीज हेपेटाईटिस-बी, हेपेटाईटिस-सी और नेक्स्ट के मरीज की लीवर की जांच की जाती है। इस जांच से लीवर की हार्डनेस्ट और लीवर की कंडीशन का पता किया जाता है। यह दर्द निवारक है, इसमें लीवर की बायोप्सी लेने की जरूरत नहीं होती है। जिला अस्पताल में 10 अप्रैल तक इस मशीन से जांच की जाएगी। टेक्नीशियल श्री यादव ने बताया कि कई ऐसे भी मरीज सामने आते है, जिसमें 80 प्रतिशत लीवर खत्म होने के बाद भी पता नहीं चल पाता है और बीमारी बढ़ जाती है।

खानपान का रखे विशेष ध्यान
लीवर को स्वस्थ्य रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अनहेल्दी डाईट, शराब का सेवन और जेनेटिक कारणों से लीवर की बीमारियां हो सकती है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाकर लीवर की समस्याओं को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिलती है। लीवर को स्वस्थ्य रखने के लिए अपने लाईफ स्टाईल में बदलाव करना अति आवश्यक है। जिनका लीवर फैटी लीवर है उन्हें शराब नहीं पीना चाहिए। चाय का उपयोग कम करना चाहिए, तली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। लीवर को स्वच्छ रखने के लिए फल फ्रूट को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए सहित सावधानियां रखी और लाईफ स्टाईल में बदलाव किया तो लीवर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। लीवर फैटी होने के कारण कई प्रकार की शरीर में बीमारियां उत्पन्न हो जाती है।

Related Articles

Back to top button