Gold- Silver Price Today: सोना- चांदी के दाम में लगी आग, महंगाई ने लोगों की तोड़ी कमर, जाने 22 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices on fire, inflation has broken the back of people, know the price of 22 carat gold
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 1 अप्रैल 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 68 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 75000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 68964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 63171 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 51723 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 40344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 75400 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


