Jam On The Highway: बरेठाघाट बैतूल- भोपाल हाइवे पर लगा महाजाम, कई घंटों से जाम में फसे है सैकडों वाहन
Jam On The Highway: There is a huge jam on Barethaghat Betul- Bhopal highway, hundreds of vehicles are stuck in the jam for several hours
Jam On The Highway: बैतूल बरेठा घाट में फिर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसे बैतूल, भोपाल हाईवे पर महाजाम लग गया है। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई घंटो से वाहन जाम में फंसे हुए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार को रूई से भरा ट्रक बरेठा मंदिर के पास पलट गया था, जिससे जाम गया था, इस ट्रक को क्रेन की सहायता से सीधा किया और 4 बजे तक जाम सुचारू हो सका। गुरूवार शाम को ही लगभग 6 बजे बरेठा मंदिर के पास में ही फिर एक रूई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण गुरूवार शाम से ही लंबा जाम लगा हुआ है।
शुक्रवार शाम तक समाचार लिखे जाने तक जाम सुचारू नहीं हो पाया। बताया गया कि बस और कुछ छोटे वाहनों को देशावाड़ी और बयावाड़ी मार्ग के होते हुए निकाला जा रहा है, लेकिन कई ट्रक जाम में फंसे हुए है। पुलिस के मुताबिक बरेठा मंदिर से हाईवे के दोनों और लगभग 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई वाहन चालक भूखे, प्यासे जाम में फंसे हुए है। शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम सुचारू करने के लिए लगी है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जब तक क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से नहीं हटाया जा सकता है, तब तक जाम सुचारू नहीं हो पाएगा। बरेठाघाट में बार-बार जाम की स्थिति होने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ओव्हर लोड माल भरते है और बरेठा घाट में अंधी मोड़ होने के कारण मुड़ते समय ट्रक अनियंत्रित पलट जाता। बार-बार इसलिए भी हादसे होते रहते है।



