Betul Aadhaar Card News: कई आधार केन्द्रों की आईडी बंद अपडेट करने के लिए परेशान हो रहे लोग

Betul Aadhaar Card News: Many Aadhaar centers are closed and people are getting worried to update their IDs.

Betul Aadhaar Card News: बैतूल कई आधार केन्द्र बंद हो जाने के कारण लोगों को आधार कार्ड अपडेशन और नए पंजीयन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जो आधार केन्द्र अभी चल रहे है वहां पर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों के आधार अपडेट नहीं हो पा रहे है। जिला मुख्यालय पर आधार अपडेशन के लिए बैंक, डाकघर सहित कई स्थानों पर आधार केन्द्र खोले गए, ताकि लोग आधार अपडेशन का कार्य आसानी से कर सके। जानकारी यह मिली है कि अधिकांश आधार केन्द्र की आईडी मुख्यालय से बंद हो गई है। पुरानी आईडी को दोबारा शुरू करने एवं नए आईडी से केन्द्र शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक आधार केन्द्र शुरू नहीं हो पाए। शासन की योजनाओं से लेकर बैंकिंग सहित अन्य कार्य में आधार अनिवार्य है। स्कूल में एडमिशन के लिए अब बच्चों के आधार कार्ड मांगे जाते है कई लोगों के आधार कार्ड पर पता बदलना है तो किसी का आधार कार्ड पर मोबाईल अपडेट करना है सहित अन्य सुधार कार्य है, लेकिन कई आधार केन्द्र बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकतर आधार केन्द्रों की आईडी को बंद कर दिया है। इक्का-दुक्का ही आधार कार्ड संचालित हो रहे है। लोग आधार केन्द्र पर पहुंच रहे है, लेकिन उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लगभग एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत गया है, कई आधार कार्ड बंद पड़े है। अधिकारी इसमें तकनीकी समस्या बता रहे है। आधार कार्डो की आईडी बंद होने से आधार अपडेशन का कार्य बंद है। 
शिवाजी चौक का आधार केन्द्र कई दिनों से बंद
शहर में शिवाजी चौक नगरपालिका भवन में आधार केन्द्र संचालित हो रहा था। यह आधार केन्द्र कई दिनों से बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बताया जा रहा है कि यहां का आधार केन्द्र 20 से 25 दिन हो गए बंद है। उल्लेखनीय है कि इस आधार केन्द्र पर सबसे ज्यादा लोग आधार अपडेट करने के लिए पहुंचते थे, लेकिन जबसे यहां का आधार केन्द्र बंद है, लोगों की परेशानी बढ़ गई। अब अधिकतर लोग आधार अपडेट करने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे है। हालांकि यहां लिमिटेड लोगों को फार्म देकर आधार अपडेट करवाए जाते है। ऐसे में लोगों को आधार अपडेशन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जरूरी काम लोगों के रूके हुए है। लोगों का कहना है कि आधार केन्द्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आधार कार्ड एक ठोस पहचान पत्र के रूप में मान्य किया जाता है और आधार कार्ड में गलती होने की स्थिति में जरूरी काम अटक जाते है। 

Related Articles

Back to top button