Betul Weather News: पट्टन ब्लाक के कुछ गांवों में बुधवार को तेज बारिश से फैसले बर्बाद, खेतो में आड़ी हो गई फसल

Betul Weather News: Heavy rains in some villages of Pattan block on Wednesday ruined decisions, crops got damaged in the fields.

Betul Weather News: बुधवार सुबह से मौसम साफ था धूप भी निकल गई थी लेकिन दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। प्रभात पट्टन के कई गांवों में तेज बारिश होने से फसलें बर्बाद हो गई। खेतो में बर्बादी देख किसानों के आँखों मे आंसू आग गए। कुछ समय हुई बारिश ने सब कुछ तबाह कर दिया।

जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के प्रभात पट्टन ब्लाक के सिरडी, बिसनूर, काजली सहित कई गांवों में बुधवार को हवाएं चलने से साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण फसल खेतो में आड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि फसल पकने की स्थति में आई गई थी लेकिन बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। अब किसानों का कहना है कि बारिश से बर्बाद फसल का सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। 

Related Articles

Back to top button