Betul Inauguration News: प्रधानमंत्री बैतूल जिले के 585.21 करोड़ के कार्य का लोकार्पण एवं 98.84 करोड़ की लागत के 214 निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Betul Inauguration News: Prime Minister will inaugurate works worth Rs 585.21 crore and perform Bhoomi Pujan of 214 construction works worth Rs 98.84 crore in Betul district.

File photo

Betul Inauguration News: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बैतूल जिले की 585.21 करोड़ की लागत की पारसडोह मध्यम सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण एवं लगभग 98.84 करोड़ की लागत के 214 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित रहेगे। प्रधानमंत्री जी के संपूर्ण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला मुख्यालय, नगरीय निकाय के मुख्यालय किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक स्थल पर कार्यक्रम को लाईव देखने एवं सुनने की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक विधान सभा स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रम को 29 फरवरी 2024 को 4 बजे के पूर्व सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखा एवं सुना जाएगा। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागी बने।

प्रधानमंत्री 585.21 करोड़ की पारसडोह मध्यम सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण


प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम पचधार के पास ताप्ती नदी पर स्थित पारसडोह मध्यम सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से भोपाल से लोकार्पण किया जाएगा। 585.21 करोड़ की लागत की पारसडोह मध्यम सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से बैतूल जिले के प्रभात पट्टन विकासखंड के 15 ग्राम, मुलताई के 12 ग्राम, आठनेर के 09 ग्राम एवं बैतूल के 05 ग्राम से कुल 19785 हे. सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे 12 हजार 600 कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

जिले के पांचों विधानसभा के 214 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 22.65 करोड़ के 71 विकास कार्यों, बैतूल विधानसभा में 16.62 करोड़ के 70 विकास कार्यों, भैंसदेही विधानसभा में 36.62 करोड़ के 67 विकास कार्यों, आमला विधानसभा में 19.67 करोड़ के 5 विकास कार्यों तथा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 3.26 करोड़ के 1 विकास कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इस प्रकार जिले के कुल 214 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही 25 बसों से कार्यक्रम में होंगे शामिल
जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही 25 बसों के माध्यम से भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिले की जनपद पंचायत बैतूल, चिचोली तथा नगर पालिका बैतूल, बैतूल बाजार, चिचोली, जनपद पंचायत मुलताई, प्रभातपट़्टन तथा नगर पालिका मुलताई, जनपद पंचायत भैंसदेही, भीमपुर, आठनेर तथा नगर पालिका परिषद भैंसदेही, आठनेर, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी, शाहपुर तथा नगर पालिका घोड़ाडोंगरी, सारणी, शाहपुर, आमला जनपद पंचायत तथा नगर पालिका आमला से कुल 25 बसें कार्यक्रम स्थल के लिए हितग्राहियों को लेकर रवाना होगी।

जिला मुख्यालय का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के परिसर में आयोजित होगा। जिसमें सांसद  दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष तथा पार्षदगण मौजूद रहेगे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद आमला, सारनी, मुलताई, नगर परिषद बैतूल बाजार, चिचोली, आठनेर, भैंसदेही तथा नगर परिषद शाहपुर, घोड़ाडोंगरी के कार्यालय परिसर में कार्यक्रम होगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिपं उपाध्यक्ष तथा सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button