Betul Today News: गोरखपुर एक्सप्रेस में बिगड़ी यात्री की तबियत, गंभीर हालत में अस्पताल किया भर्ती
Betul Today News: Passenger's health deteriorated in Gorakhpur Express, admitted to hospital in critical condition.
Betul Today News: बैतूल में गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा का रहे एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई। आरपीएफ द्वारा यात्री को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। अस्पताल में वार्ड बॉय नदारद होने के कारण कुछ समय तक गंभीर हालत में यात्री एम्बुलेंस में ही रहा। जीआरपीकर्मी वार्ड बॉय को तलाशते रहे। आखिरकार उन्होंने सिक्योरिटी कर्मचारी और अन्य लोगों की मदद से वार्ड में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री अभिषेक कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। आरपीएफ आमला को मैसेज मिला था कि ट्रेन में यात्री की तबियत बिगड़ गई है, तत्काल आरपीएफ ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उक्त यात्री को स्टेशन पर उतारकर उसे एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। तबियत किस कारण से बिगड़ी, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरपीएफ का कहना है कि उपचार करने और यात्री को होश आने के बाद ही पता चलेगा कि तबियत अचानक कैसे बिगड़ गई। यात्री कहां का रहने वाला है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।



