Joy e-Bike Sales News: OLA Scooter’s को टक्कर दे रही Joy e-Bike मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर, खरीददारी का अच्छा मौका
Joy e-Bike Sales News: Joy e-Bike is competing with OLA Scooter's, getting huge discount offer, good opportunity to buy.
Joy e-Bike Sales News: इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहनों में इस समय डिस्काउंट की होड़ लगी हुई है। हाल ही में ओला स्कूटर वाहन खरीदी पर भारी डिस्काउंट किया है। इसके टक्कर में Joy e-Bike में भी डिस्काउंट मिल रहा है। यह बाइक ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। कंपनी ने कुछ दिनों में 1 लाख दो पहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा ग्राहकों को कुछ ऑफर भी किया जा रहा है जिसमें Mihos ,Wolf+ और Gen Next Nanu+ पर लगभग 30,000 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है साथ ही इंश्योरेंस भी फ्री देने की घोषणा की है। यह ऑफर 31 मार्च 2024 तक देश भर के सभी ऑथराइज्ड जॉय ई- बाइक डीलरशिप पर मिलेंगे।
बाइक की अच्छी खरीदारी होने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब लोगों में की बाइक की खरीदी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बीएसई पर सूचीबद्ध भारत की पहली ईवी कंपनी के रूप में डब्ल्यूआईएमएल के पास 750 से अधिक टचपॉइन्ट्स, 120 से अधिक एक्सक्लुज़िव शोरूम डिस्ट्रीब्यूटर्स के नेटवर्क के साथ 10 मॉडल्स का मजबूत पोर्टफोलियो है, जिसमें हाई स्पीड एवं लो स्पीड वेरिएन्ट्स शामिल हैं। कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए एक्सक्लुज़िव ऑफर्स की सीरीज़, स्पेशल बेनेफिट्स और फ्री इंश्योरेन्स के ऑफर लेकर आई है।


