Betul Today News: प्रिया आर्ट अकादमी का राज्यस्तरीय जनजातीय चित्रकला की जे. एच. कॉलेज में ट्राइबल आर्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न
Betul Today News: State level tribal painting program of Priya Art Academy. One day workshop on Tribal Art concluded in H. College
Betul Today News: जे एच कॉलेज बैतूल में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रिया आर्ट्स एन्ड एकेडमी द्वारा राज्यस्तरीय जनजातीय चित्रकला के पहले जनजातीय चित्रकला के प्रति जागरूकता हेतु एक दिवसीय प्रयोगशाला आयोजित की गयी। जिसमे लगभग 70 से ज्यादा छात्र छात्राओं को जनजातीय चित्रकला के बारे में प्रिया आर्ट अकादमी के संचालक श्री मनोज तिवारी द्वारा जानकारी दी गई। इस प्रयोगशाला में श्री मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बेतूल के पारंपरिक ट्राइबल आर्ट गोधना के बारे में अवगत कराया जिसमे उन्होंने बताया की मध्यप्रदेश की मुख्य कला गोदना है इसके अलावा उन्होंने अन्य कला जैसे गोंड कला, कोरकु कला आदि के विषय में जानकारी दी।इस अवसर पर जिले की सुप्रसिद्ध चित्रकार और कला गुरु श्रीमती निमिषा शुक्ला ने सभी कलायो के कुछ नमूने बनाकर सभी छात्र छात्राओं को ट्राइबल आर्ट के इतिहास और उपयोगिता के बारे में बताया।
नेशनल जनजातीय नृत्य के महारथी और बेतूल को बहुत से पुरुस्कार दिलाने वाले एकलव्य लोक कला समिति के डायरेक्टर श्री महेश इंगले ने मध्यप्रदेश एवं मुख्य रूप से बैतूल की कुछ प्रमुख पारंपरिक कलाओ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। और इन कलाओं में छात्र छात्राओं का स्वर्णिम भविष्य कैसे बन सकता है, और किस प्रकार से साधन की जनजातीय लोक कला को आगे बढ़ाने वाली स्कीम कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को छात्रवृति , जूनियर फेलोशिप , सीनियर फेलोशिप ,उनके बारे में सभी को अवगत कराया गया।कार्यक्रम का आभार प्रकट महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपाली पांडे, कोमल देशमुख, सुरभि जैन, कुणाल केकतपुरे, दामिनी मानकर, रौनक बरमासे, रिया खातरकर, ऋषक पारिसे, रंजीत कास्दे, अर्पण पवार, देवेश प्रजापति, आयुष घिंडोडे, अंजली नागोरे, निकिता सिरसाम, मुस्कान, सोनम, छात्रप्रभा, विशाल, आयुष, किरण, पायल, शिवानी, पूजा आदि का सराहनीय योगदान रहा।




