Betul Bjp News: एक दर्जन युवाओ ने कांग्रेस छोड भाजपा का थामा दामन, कांग्रेस को लगा झटका
Betul BJP News: A dozen youth left Congress and joined BJP, Congress got a shock.
Betul Bjp News: बैतूल लोकसभा चुनाव में महाविजय की तैयारी के लिए सब की भागीदारी हेतू भाजपा का गांव चले अभियान इन दिनों चल रहा है जिसके तहत प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे मतदान केन्दो पर बिता रहे हैं अभियान के दौरान आठनेर नगर मंडल के मुसाखेड़ी ग्राम में दर्जन भर युवाओं ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा से जुड़ने वाले लल्लू बामने ने कहा कि मोदी सरकार की रीती नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ राष्ट्रहित में काम करेंगे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी एक है आज देश की प्रगति का अमृत काल चल रहा है गांव चलो अभियान के चलते हर मतदान केंद्र पर 60 प्रतिशत मतों की भागीदारी हमारा लक्ष्य है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में शंकर कांगले , गेंदा नागले, कैलाश बेले, कमलेश कुमरे, मन्ना नागले. अनिल कांगले, बबलू बेले, सुभाष नागले, राजेश इरपाचे , राजा बामने ,राजेंद्र सलामे प्रमुख रहे इस अवसर पर भाजपा के कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी एवं गांव चलो अभियान के सहसंयोजक डॉ महेंद्र सिंह चौहान, ग्राम सरपंच परेश सलामें, बूथ अध्यक्ष नारायण जितपुरे विशेष रूप से मौजूद रहे।



