Gold Silver Price Today: आज सोने के दाम हुए कम, चांदी के दाम में बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम
Gold Silver Price Today: Gold prices decreased today, silver prices increased, know the price of 10 grams 22 carat gold.
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 8 फरवरी 2024 को सोने के दाम में कमी आई है और चांदी के दाम बढ़ गए। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 62 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 69000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 62681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 57371 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 46974 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 36640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69903 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


